Dailyhunt
Delhi :  पुलिस की फुर्ती से वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा और मोबाइल बरामद

Delhi : पुलिस की फुर्ती से वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा और मोबाइल बरामद

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Delhi : पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को एक्टिवा चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और लोकल इनपुट जुटाए गए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

1 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक युवक गोल्डन रंग की एक्टिवा के साथ खड़ा मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान साहिल (20) के रूप में हुई, जो खुरेजी खास इलाके का रहने वाला है। जांच में बरामद स्कूटी वही निकली, जो चोरी हुई थी। तलाशी के दौरान उसके पास से एक टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला, जो एक अन्य चोरी के मामले से जुड़ा हुआ पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों बरामदगी को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध अन्य चोरी की वारदातों से तो नहीं है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital