नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली शहर में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज मयूर विहार स्थित जल बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू दिया है। इस दौरान प्रदर्शन में आप पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार समेत अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे, बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी है।
साथ ही भारी पुलिस फोर्स भी तैनात रही, ताकि कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर प्रवेश न कर पाए,
प्रदर्शन के दौरान विधायक और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो गई, बता दें कि आप पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में खाली मटका लेकर जल बोर्ड कार्यालय पहुंच गए, जहां कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गई, वही विधायक ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान लोगों से (डबल पानी) देने का वादा किया था, लेकिन अब हालात पहले से भी बदतर हो चुके हैं। विधायक ने कहा कि दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही भीषण गर्मी और लू के कारण लोगों परेशान हो रहे हैं।
इसी बीच पीने के पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। दिल्ली की जनता पानी के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बता दें कि एक तरफ भाजपा सरकार केवल दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर लोग परेशान हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की करीब 40 प्रतिशत आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है, उन्होंने कहा कि दिल्ली जनता पानी के लिए भटक रही है। इसलिए मजबूर होकर उन्हें अपने समर्थकों और क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर जल बोर्ड कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया गया है।
इसी बीच विधायक ने पुलिस बैरिकेडिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहली बार किसी विधायक को अधिकारियों से मिलने के लिए पुलिस की बैरिकेडिंग का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ विपक्ष सरकार को घेर रही है, तो दूसरी तरफ आम नागरिक पानी की समस्या से जूझ रही हैं।

