Dailyhunt
Firozabad :  टूंडला पुलिस ने एक बाइक लुटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Firozabad : टूंडला पुलिस ने एक बाइक लुटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Tundla, Firozabad : थाना टूण्डला पुलिस टीम ने थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत मोटरसाइकिल लूट की घटना कारित करने वाले एक शातिर लुटेरे अभियुक्त को अवैध असलहा व एक लूटी हुई मोटर साइकिल सहित पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। टूण्डला पर वादी अमित पुत्र नारायण सिंह निवासी रसूलपुर ने मोटर साइकिल लूट लेने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम में आज दिनांक 03-04-2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की मोटर साइकिल लेकर अभियुक्त पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट में मोटर साइकिल के सौदा करने के लिये खडा हुआ हैं, उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा बाईपास रोड गेल गैस प्लांट के सामने खाली प्लॉट से पहले पहुँचे तो पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख 01 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया,आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जिसकी पहचान विकास पुत्र पम्मी लाल निवासी नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद जो कि मोटरसाइकिल लूट में वांछित अभियुक्त हैं, पुलिस ने घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त किये गये 01 तमंचा व 02 खोखा कारतूस तथा व 01 जिन्दा कारतूस मय 01 मोटर साइकिल बरामद हुई हैं । उक्त घटना से सम्बन्धित पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तगणों को लूटी गयी 05 मोटरसाइकिल सहित पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital