Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
घर में अकेली युवती को बहला-फुसलाकर ले गए दबंग, साथ में डेढ़ लाख कैश और जेवरात भी गायब!

घर में अकेली युवती को बहला-फुसलाकर ले गए दबंग, साथ में डेढ़ लाख कैश और जेवरात भी गायब!

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Deva, Barabanki : देवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर में रखी नकदी व जेवरात साथ ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने देवा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

पीड़ित पिता के अनुसार, 29 मई 2026 की शाम वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गए हुए थे, जबकि घर पर उनकी पुत्री और बहू मौजूद थीं। बहू छत पर कार्य कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान थाना मसौली क्षेत्र के भयारा गांव का एक युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद तथा लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित पिता ने मामले में देवा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित युवक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital