Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ग्लोबल मार्केट में 'हाहाकार':  पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की आग ने झुलसाया बाजार, वॉल स्ट्रीट से लेकर एशिया तक बिकवाली!

ग्लोबल मार्केट में 'हाहाकार': पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की आग ने झुलसाया बाजार, वॉल स्ट्रीट से लेकर एशिया तक बिकवाली!

Bhaskar Digital 1 month ago

ई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी तनाव का शीघ्र समाधान नहीं होने की आशंका और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी के कारण ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान घबराहट का माहौल बना रहा। इस घबराहट की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के कारोबार के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 280 अंक की गिरावट का शिकार हो गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि नैस्डेक 0.04 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 24,673.24 अंक के स्तर पर बंद होने में सफल रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 243.70 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 48,618.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 119.68 अंक यानी 1.17 प्रतिशत फिसल कर 10,213.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत टूट कर 8,072.13 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,954.56 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजार में से छह के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,893.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 195.68 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,499.18 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,111.02 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 316 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,940 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 747.46 अंक यानी 1.25 प्रतिशत फिसल कर 59,170 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 158.10 अंक यानी 2.23 प्रतिशत टूट कर 6,943.13 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 347.84 अंक यानी 1.33 प्रतिशत लुढ़क कर 25,764 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,483.78 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,658.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

बाबा केदार के दर पर कैलाश खेर: केदारनाथ धाम में टेका मत्था, आध्यात्मिक ऊर्जा देख बोले- ‘अद्भुत और शांतिपूर्ण है बाबा की नगरी’

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital