Dailyhunt
गोपेश्वर में हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में व्यक्ति की मौत, पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज

गोपेश्वर में हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में व्यक्ति की मौत, पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या और डकैती का मामला दर्ज

Bhaskar Digital 1 week ago

रियाणा पुलिस की अभिरक्षा में गोपेश्वर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की बेटी सिंद्रवाणी (गौचर गांव निवासी आशा देवी) की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती और गाली-गलौच का मामला दर्ज किया है।

आशा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार को हरियाणा पुलिस के पांच लोग उनके पिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए और बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया। इस दौरान उनकी जेब में रखे 25 हजार रुपये भी निकाल लिए गए, और घर में लूटपाट व गाली-गलौच की गई।

थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरजीत सिंह पंवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण, पंकज पुरोहित, अशोक बिष्ट, धीरज राणा, महेंद्र नेगी, धीरेंद्र फरस्वाण सहित अन्य लोग शामिल थे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital