Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hathras :  नौकरी के लालच में दिल्ली पहुंचीं तीन युवतियां, पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद; 5 युवक हिरासत में

Hathras : नौकरी के लालच में दिल्ली पहुंचीं तीन युवतियां, पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद; 5 युवक हिरासत में

Bhaskar Digital 4 months ago

Hathras : थाना कोतवाली सदर क्षेत्र से तीन युवतियों के अचानक लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवतियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रात करीब 9 बजे यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

छह टीमों का गठन कर शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन

युवतियों की तलाश के लिए पुलिस ने छह विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पता चला कि तीन में से दो युवतियां एक एस्ट्रोलॉजी कॉल सेंटर में कार्यरत थीं, लेकिन वे 11 मई से वहां नहीं जा रही थीं। हैरानी की बात यह रही कि इस संबंध में उनके परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि तीनों युवतियां घर से कुछ नकदी लेकर निकली थीं।

तकनीकी निगरानी से मिला सुराग

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से युवतियों की तलाश तेज कर दी। जांच के दौरान उनके दिल्ली में होने के संकेत मिले, जिसके बाद टीमों ने वहां पहुंचकर खोज अभियान चलाया।

दिल्ली के होटल से मिलीं तीनों युवतियां

पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर तीनों युवतियों को दिल्ली के द्वारका-नजफगढ़ क्षेत्र स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वे बेहतर नौकरी की तलाश में दिल्ली गई थीं और वहां कुछ युवकों के संपर्क में थीं।

पांच युवक हिरासत में

मामले में पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार, युवतियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि युवतियों के दिल्ली जाने के पीछे की परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital