Dailyhunt
Hathras :  वर्दी पहनकर रील बनाना कांस्टेबल को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Hathras : वर्दी पहनकर रील बनाना कांस्टेबल को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Bhaskar Digital 1 week ago

Hathras : जिले में एक पुलिस कांस्टेबल का सोशल मीडिया पर वर्दी में रील बनाना उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर गया है। कोतवाली सदर क्षेत्र की मेंडू गेट चौकी पर तैनात कांस्टेबल विपिन यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस वर्दी पहनकर फिल्मी अंदाज में डायलॉगबाजी करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। वर्दी की गरिमा और अनुशासन को ताक पर रखकर बनाए गए इस वीडियो को लेकर पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया।

पुलिस प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण को सौंप दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं और ड्यूटी के दौरान इस तरह की गतिविधियों की उचितता पर चर्चा तेज हो गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital