Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hathras :  वेतन भुगतान की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Hathras : वेतन भुगतान की मांग, आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Bhaskar Digital 4 months ago

Hathras : मार्च 2026 से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचीं तथा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे लगातार टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से वे कई अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभा रही हैं, फिर भी उन्हें उसका उचित पारिश्रमिक नहीं मिला है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण, राज्य कर्मचारी का दर्जा तथा कार्यों के स्पष्ट निर्धारण की मांग भी उठाई।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे सभी सरकारी स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

: सूर्या चौहान की मां की दूसरी इच्छा होगी पूरी: कातिल असद के घर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर, ढोल बजाकर दिया गया 15 दिन का अल्टीमेटम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital