Dailyhunt
Jalaun :  डीआरएम से मिल कर व्यापारियों ने की यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Jalaun : डीआरएम से मिल कर व्यापारियों ने की यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग

Bhaskar Digital 2 weeks ago
  • पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने पट्टिका ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया

Orai, Jalaun : कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम का पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित सभासदों एवं व्यापारियों ने पट्टिका ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

वहीं पालिकाध्यक्ष एवं व्यापारियों ने कई अहम मांगों के क्रियान्वयन किए जाने को लेकर डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपे।

डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यहां रेलवे स्टेशन के पास खाली भूमि पड़ी हुई है जिसका सदुपयोग न होकर कूड़ा एकत्रीकरण में दुरुपयोग हो रहा है, इस खाली भूमि पर नगर पालिका एक पार्क विकसित करना चाहती है ताकि नागरिकों को बीच बस्ती में सुंदर और स्वच्छ वातावरण मिल सके। पालिकाध्यक्ष ने इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग की है। इस दौरान सभासद अनिल वर्मा, विनोद सोनी, दंगल सिंह यादव, माधव यादव, महेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

वहीं उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय लोहिया की अगुवाई में स्थानीय व्यापारियों ने कोंच-एट-सरसोखी ट्रेन का मिलान एट जंक्शन पर आने वाली प्रत्येक ट्रेन से कराए जाने की मांग करते हुए डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। किराना व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश गिरवासिया, मंत्री रामशंकर कनकने, कोषाध्यक्ष जगदीश, शिक्षक अखिलेश व्यास, अवध यादव आदि व्यापारियों ने ज्ञापन देकर झांसी एवं कानपुर के रास्ते जाने वाली गाड़ियों के मिलान के लिए कोंच-एट शटल ट्रेन की समय सारिणी परिवर्तित करने, कोंच स्टेशन पर आरक्षण, पार्किंग और पेयजल की चौबीसों घंटे सुविधा प्रदान किए जाने एवं शटल ट्रेन का झांसी/कानपुर तक विस्तार किए जाने की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital