Dailyhunt
जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

जालौन पुलिस को बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Bhaskar Digital 1 week ago

Jalaun : कुठौन्द थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी कुठौन्द, जगदम्बा प्रसाद दुबे ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर तथा 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पकड़े गए अभियुक्त की पहचान फैजान, पुत्र रमजान, निवासी खटीकान मोहल्ला, कस्बा जालौन (थाना कोतवाली जालौन) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह गिरफ्तारी निजामपुर अंडरपास, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के पास, थाना कुठौन्द क्षेत्र में की गई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital