Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jhansi : 'खजाने' की अफवाह पर हंगामा, जेसीबी पर चढ़ कर महिला ने रुकवाया काम; पुलिस से लोगों की नोकझोंक

Jhansi : 'खजाने' की अफवाह पर हंगामा, जेसीबी पर चढ़ कर महिला ने रुकवाया काम; पुलिस से लोगों की नोकझोंक

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Jhansi : जिले के चिरगांव क्षेत्र में कथित खजाने की अफवाह के चलते शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान एक महिला जेसीबी मशीन पर चढ़ गई और दावा करने लगी कि जमीन के नीचे धन दबा हुआ है।

महिला ने स्वयं को देवी आने की बात कहते हुए जेसीबी से खुदाई बंद कराने और खजाना निकालने की अनुमति देने की मांग की। घटना के चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है, वहां पहले एक पुराने मकान का मलबा हटाया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों में यह अफवाह फैल गई कि जमीन के नीचे खजाना दबा हुआ है। जब निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू हुई तो एक महिला मशीन पर चढ़ गई और खुदाई रुकवाने लगी। उसने कहा कि यहां धन दबा है और मशीन से खुदाई बंद कर उसे स्वयं निकालने दिया जाए।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को जेसीबी से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक होने लगी, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया। स्थिति को देखते हुए ठेकेदार ने पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा था, ताकि सरकारी कार्य सुचारु रूप से कराया जा सके।

पुलिस ने समझाइश देकर भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ने पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद मौके पर शांति व्यवस्था बहाल कराई गई और तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य दोबारा शुरू कराया गया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और सरकारी विकास कार्यों में बाधा न डालें। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital