Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कानपुर :  बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

कानपुर : बाइक सवार को पिकअप ने मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

Bhaskar Digital 4 months ago
  • घाटमपुर जाते समय हुआ हादसा, उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया

सरसौल/साढ़, कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के भेलसा गांव स्थित माइनर के पास मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार कोरथा गांव निवासी विजय यादव (32) पुत्र बाबूराम यादव किसी निजी कार्य से घाटमपुर की ओर जा रहे थे। तभी भेलसा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। भीतरगांव चौकी प्रभारी गगन मिश्रा ने बताया कि पिकअप चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

'मैं कृष्ण हूं… तुम राधा बनो' कहकर रचता था मायाजाल : IITian बाबा युवतियों का ब्रेनवॉश कर करता था दुष्कर्म, बोलता था- ‘मैं गलत करूंगा तो क्या कर लेगी’

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital