नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के आवास पर छापामारा है। बता दें कि आज असम पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने निजामुद्दीन इलाके में स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है।
सूत्रों के अनुसार, पवन खेड़ा पर ये कार्रवाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर जो आरोप लगाए गए है, उसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
बता दें कि पवन खेड़ा के घर पुलिस की छापेमारी के बाद अब सिसायत तेज हो गई है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा और उनके परिवार के खिलाफ सबूतों के साथ गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्हें इसका जवाब देना चाहिए, आपकी पुलिस (असम पुलिस) दिल्ली में किसे डराने की कोशिश कर रही है। हम सब जानते हैं कि आपने असम के लोगों को कैसे लूटा है। आप जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही अपनी पुलिस भेजकर क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी घबरा वाली नहीं हैं। पवन खेड़ा पर पुलिस की कार्रवाई पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था, उन्हें अपनी मर्यादा में रहना चाहिए, बता दें कि पुलिस (पाताल) से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है। मुझे शक है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। इसलिए यह केस राहुल गांधी तक जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि यह असम है और हमने 17 बार इस्लामिक हमले के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से 5 अप्रैल को कहा था कि हमारे कुछ विदेश में रहने वाले शुभचिंतकों ने सनसनीखेज कुछ कागज भेजे हैं, ये ऐसे कागज हैं, जो मुझे नहीं लगता कि आज़ाद भारत की राजनीति में इतनी बड़ी बात किसी सिटिंग मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ सामने आई हो, उन्होंने कहा कि हम सब ख़ुद हैरान हुए हैं कि क्या ये संभव है। बता दें कि कि कई लोग आटे में नमक डालते हैं, लेकिन नमक में आटा वो भी इतनी बेशर्मी से इतना खुलकर इतनी निडरता से कैसे कर सकते हैं, उन्हें लगता है कि उन्हें कोई पकड़ ही नहीं सकता।
प्रवक्ता खेड़ा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास 3 देश के अलग-अलग पासपोर्ट है, जोकि चालू पासपोर्ट है, जो अभी तक एक्सपायरी नहीं हुए है। इस बयान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जो पासपोर्ट वह दिखा रहे हैं, वह एडिटिंग किए गई है, इसको लेकर उन्होंने पवन खेड़ा पर मानहानि केस करने की बात भी कही है। पवन खेड़ा का आरोप है कि रिनिकी भुइयां सरमा के पास यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा, और मिस्र का पासपोर्ट है, उन्होंने इसके समर्थन के कुछ दस्तावेज़ों की कॉपी भी दिखाई है।

