Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kanpur :  बिजली हादसे में संविदाकर्मी की मौत, साथी घायल

Kanpur : बिजली हादसे में संविदाकर्मी की मौत, साथी घायल

Bhaskar Digital 4 months ago

Sarsaul, Kanpur : महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित यूपीएसआईडीसी-2 औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को बिजली लाइन मरम्मत कार्य के दौरान हुए हादसे में केस्को के एक संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, चकेरी निवासी राजेन्द्र कुमार 42 केस्को में संविदा पर हेल्पर के पद पर कार्यरत था। रविवार सुबह वह लाइनमैन मुन्नालाल और हेल्पर गुरुसहाय के साथ ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस कार्य के लिए यूपीएसआईडीसी-2 पहुंचा था। शटडाउन लेने के बाद राजेन्द्र सीढ़ी के सहारे बिजली पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट भी लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरते समय राजेन्द्र नीचे खड़े गुरुसहाय के ऊपर जा गिरा, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने राजेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital