Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kanpur :  गरीब बेटियों के विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए बनेगा उत्सव भवन - सांगा

Kanpur : गरीब बेटियों के विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए बनेगा उत्सव भवन - सांगा

Bhaskar Digital 1 week ago
  • गोपालपुर में बनेगा डेढ़ करोड़ की लागत से आधुनिक उत्सव भवन।

Sarsaul -Sadh, Kanpur : भीतरगांव विकास खंड के गोपालपुर गांव में रविवार शाम बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने उत्सव भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।

लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र के सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि उत्सव भवन का लाभ विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा। यहां गरीब एवं जरूरतमंद बहन-बेटियों के विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है तथा विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में लल्ला सिंह, पंचायत सचिव अर्पित अवस्थी, अमर सिंह, सत्यम कुमार, राहुल सिंह, मनोज दुबे, धर्मेंद्र, कुबेर सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital