Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kanpur : हाथीपुर के गोलू सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपी इशाक ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

Kanpur : हाथीपुर के गोलू सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपी इशाक ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, भेजा गया जेल

Bhaskar Digital 1 week ago
  • महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव निवासी गोलू सिंह की हत्या के मामले में नामजद है आरोपी
  • कानपुर न्यायालय में सरेंडर के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल, अन्य आरोपितों की तलाश जारी।

Sarsaul, Kanpur : महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर गांव निवासी गोलू सिंह की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के नामजद आरोपी इशाक ने सोमवार को कानपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

प्रभारी निरीक्षक महाराजपुर जनार्दन सिंह ने बताया कि गोलू सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी इशाक ने सोमवार को कानपुर कोर्ट में सरेंडर किया। न्यायालय की विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

गौरतलब है कि गत दिनों महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीपुर निवासी गोलू सिंह का शव कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर न्यू जेके ढाबा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की मां की तहरीर पर इशाक, नवीन, छोटे पासवान सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों ने मजदूरी के बकाया रुपये मांगने के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव का माहौल रहा था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब 28 घंटे तक अंतिम संस्कार भी नहीं किया था। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार कराया जा सका था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना निष्पक्ष ढंग से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। जो भी आरोपी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital