Dailyhunt
कर्नाटक का 'कच्छा चोर':  महिलाओं के अंडरवियर चुराकर पहनता है ये सनकी, रात के अंधेरे में करता है गंदी बात!

कर्नाटक का 'कच्छा चोर': महिलाओं के अंडरवियर चुराकर पहनता है ये सनकी, रात के अंधेरे में करता है गंदी बात!

Bhaskar Digital 3 days ago

र्नाटक के चामराजनगर जिले से एक शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की एक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिलाओं के बीच दहशत फैला दी है। यह शख्स कॉलोनी में महिलाओं के सूखते अंडरवियर चुराता है और उन्हें पहनकर सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकतें करता है।

पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में महिलाओं के कपड़े रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे थे। शुरुआती तौर पर लोग इसे मामूली चोरी समझ रहे थे, लेकिन लगातार चोरी होने पर संदेह बढ़ा। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, तो पता चला कि आरोपी आधी रात को महिला के वेश में कॉलोनी में आता और सूखते कपड़े चोरी कर अश्लील हरकतें करता है। उसकी मानसिक स्थिति को देखकर लोग उसे मनोरोगी मान रहे हैं।

इस घटना के बाद कॉलोनी की महिलाओं में डर और असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछा दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की पहचान जल्द होगी और उसे गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

-टाइपिंग की ‘स्पीड’ ने बिगाड़ा ‘खेल’: बाबू से चपरासी बने 3 कर्मचारी, कानपुर DM का बड़ा एक्शन!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital