Dailyhunt
कोटेदारों की मनमानी पर चला प्रशासन का हंटर :  गंगापुर के कोटेदार निलंबित, मझांव दुकान से किया गया अटैच

कोटेदारों की मनमानी पर चला प्रशासन का हंटर : गंगापुर के कोटेदार निलंबित, मझांव दुकान से किया गया अटैच

Bhaskar Digital 1 week ago

Bahraich : तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर की कोटेदार अनीता देवी के खिलाफ शिकायती पत्र मिलने पर जांच के लिए पूर्ति इंस्पेक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्ड धारकों से जानकारी प्राप्त की और उनके वितरित खाद्यान्न को देखा।

जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को कम चीनी और कम राशन दिया जा रहा था। कुछ कार्ड धारकों के अंगूठे लगवा लेने के बावजूद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया था, जिसकी पुष्टि जांच में पूरी तरह हुई।

ऐसे में गंगापुर की कोटेदार अनीता देवी को निलंबित कर दिया गया है। अब इस दुकान के कार्ड धारकों को मझांव के कोटेदार अमरेश कुमार से संबद्ध कर दिया गया है। मझांव के कोटेदार को आदेश दिया गया है कि वे गंगापुर के कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराएं और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने दें।

पूर्ति इंस्पेक्टर की कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मच गया है और कम राशन देने वाले कोटेदार सकते में हैं। क्षेत्र में लगातार शिकायतें आ रही हैं कि कुछ कोटेदार अनियमितताएं कर रहे हैं। जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital