Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश:  सरगना समेत दिल्ली के 7 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली!

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश: सरगना समेत दिल्ली के 7 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली!

Bhaskar Digital 2 weeks ago
  • लखनऊ के कई थाना क्षेत्रों में लूट और चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम

Lucknow : कृष्णा नगर पुलिस टीम ने सर्विलांस के सहयोग से रविवार तड़के पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

पुलिस कस्टडी में आए शातिरों की पहचान के आधार पर पुलिस टीम ने सरगना समेत पांच अन्य शातिरों को भी गिरफ्तार कर कई घटनाओं का खुलासा किया है। शातिरों के कब्जे से लूट का सामान, एक लग्जरी कार, एक पल्सर बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं।

कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों एक सेल्समैन से सरेराह लूट और एक विवाहिता से टप्पेबाजी के मामले के खुलासे में लगी कृष्णा नगर पुलिस टीम ने सर्विलांस के सहयोग से शनिवार रात्रि मानस नगर आशाराम बापू रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए, जिन्हें कस्टडी में लेकर उपचार के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आशियाना इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों ने अपना परिचय रोहन उर्फ गुड्डू पुत्र शिव कुमार, निवासी मदरासी मंदिर के पास, थाना अंबेडकर नगर, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और साहिल पुत्र सूरज उर्फ राना, निवासी डेल्टा प्रथम 471, मदनगीर, थाना अंबेडकर नगर, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के रूप में दिया है।

पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने दिल्ली के अन्य साथियों की जानकारी लखनऊ में होने की बात बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने रात के समय गंगाखेड़ा अंदर पास के पास इस गिरोह से जुड़े पांच अन्य सदस्यों को भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आए इन सदस्यों ने अपना नाम सुमित पुत्र रामकेश गुप्ता (दिल्ली), अरुण पुत्र रमेश कुमार (मदनगीर, दिल्ली), सुमित पुत्र गुरुस्वामी (नई दिल्ली), रवि चौरसिया (दिल्ली, मूल निवासी सलोन, रायबरेली) व समीर उर्फ अनुराग बताया है।

इनके कब्जे से पुलिस ने एक अर्टिगा कार, सेल्समैन से लूटा गया सिगरेट से भरा थैला, एक चेन, दो .315 बोर तमंचे, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा और एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। लखनऊ में हुई घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने सभी शातिरों को जेल भेज दिया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital