Dailyhunt
लखनऊ :  नाका में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगी आग, दुकान व गोदाम जलकर राख

लखनऊ : नाका में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास लगी आग, दुकान व गोदाम जलकर राख

Bhaskar Digital 1 week ago

खनऊ : थाना नाका क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के पास आज अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बैंक के सामने स्थित एक गोदाम और दुकान में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया है, वहीं पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, गोदाम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि मौके के आसपास भीड़ न लगाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

ट्रंप का बड़ा दावा- ईरान में 'सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन', एक रात में तबाही की चेतावनी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital