Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Maharajganj : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड

Maharajganj : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों को मिले हेल्थ कार्ड

Bhaskar Digital 2 days ago
  • मुख्य अतिथि अतुल सिंह ने किया वितरण, स्वास्थ्य सुरक्षा को बताया सरकार की प्राथमिकता
  • डीआईओएस व बीएसए की मौजूदगी में शिक्षकों ने योजना का लाभ उठाने का लिया संकल्प

Maharajganj : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत जिले के शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह योजना शिक्षकों तथा उनके परिवारों को बेहतर एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वस्थ रहने से शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

सरकार की मंशा है कि किसी भी शिक्षक को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने योजना की विशेषताओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों से हेल्थ कार्ड का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की यह योजना शिक्षकों के हित में एक बड़ा कदम है, जिससे उन्हें विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। हेल्थ कार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे उनके स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital