Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Maharajganj : प्राणघातक हमले के मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, साजिश रचने के आरोप में भेजा गया जेल

Maharajganj : प्राणघातक हमले के मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, साजिश रचने के आरोप में भेजा गया जेल

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Shyamdeurwa, Maharajganj : श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान एवं प्रशासक गणेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस जांच में ग्राम प्रधान की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आने के बाद उसका नाम मुकदमे में शामिल किया गया था।

मामला ग्राम पंचायत धनहा नायक (रामू टोला) का है, जहां 29 मई 2026 को राजेश निषाद पर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले की विवेचना कर रहे एसआई अभिजीत कुमार ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाए। वहीं पहले गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने ग्राम प्रधान गणेश यादव के कहने पर घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान को भी मुकदमे में नामजद कर लिया।

इससे पहले पुलिस करन यादव और अभिषेक प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी थी, जबकि ग्राम प्रधान गणेश यादव और निरहू उर्फ उमेश फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान गणेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य साजिशकर्ता गणेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे आरोपी निरहू उर्फ उमेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital