Dailyhunt
Maharajganj :  पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का किया निरीक्षण

Maharajganj : पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली का किया निरीक्षण

Bhaskar Digital 1 week ago
  • आमजनों की सुरक्षा पुलिस की सतत जिम्मेदारी: एसपी

Maharajganj : पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने देर शाम थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति और लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की।एसपी ने सबसे पहले थाना परिसर का निरीक्षण किया और स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कोतवाली प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परिसर को हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए, ताकि आने वाले नागरिकों को सकारात्मक माहौल मिले। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि अभिलेखों की पारदर्शिता और समयबद्ध अद्यतन पुलिसिंग की विश्वसनीयता को मजबूत करता है।एसपी ने थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों की समीक्षा की और उनके त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जनता की शिकायतों का समाधान पारदर्शी और प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि लोगों का विश्वास पुलिस पर कायम रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस को हर समय तैयार रहना चाहिए।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता आमजनों के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

पद संभालते ही थानो की हकीकत परख रहे एसपी शक्ति मोहन अवस्थी

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए थानो का निरीक्षण कर रहे है। देर शाम उन्होंने थाना घुघली व कोठीभार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital