Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Maharajganj :  पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Maharajganj : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Bhaskar Digital 3 weeks ago

Maharajganj : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात एक दर्जन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उनके तबादले किए गए हैं।

वहीं आठ उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार नगर कोतवाली की नगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन, जखिरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, चिउटहां चौकी प्रभारी अमित रंजन सिंह, थाना फरेंदा के उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, कोल्हुई थाने के उपनिरीक्षक शहनवाज अहमद, पुरंदरपुर थाने के उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार, नौतनवां कस्बा चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता तथा निचलौल थाने के उपनिरीक्षक प्रधान यादव को पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया गया है।

चार पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी को कोल्हुई थाना से स्थानांतरित कर सिंदुरिया थाना भेजा गया।
  • आरक्षी राहुल तिवारी को भिटौली थाना से बृजमनगंज थाना में तैनाती दी गई।
  • विपिन यादव को फरेंदा थाना से भिटौली थाना भेजा गया।
  • उपनिरीक्षक अरविंद यादव को पुरंदरपुर थाना से स्थानांतरित कर बृजमनगंज थाना में तैनाती दी गई।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम
पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital