Dailyhunt
Mainpuri :  आलोक हत्याकांड का खुलासा- 24 घंटे में कातिल सलाखों के पीछे, पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से काटकर की थी निर्मम हत्या

Mainpuri : आलोक हत्याकांड का खुलासा- 24 घंटे में कातिल सलाखों के पीछे, पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से काटकर की थी निर्मम हत्या

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Mainpuri : जनपद मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर किरकिच में हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तेज तर्रार कार्रवाई से इलाके में पुलिस की साख और मजबूत हुई है।

मामले पर जानकारी देते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया गया कि बीते 1 अप्रैल की शाम करीब 21 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी मैनपुरी ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया था। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आज सुबह करीब 5 बजे सलेमपुर पढ़ीना रोड से आरोपी को दबोच लिया।

पुरानी रंजिश के तहत जघन्य हत्याकांड को दिया अंजाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान नमन उर्फ नमो (24) पुत्र अमर सिंह निवासी रतनपुर किरकिच के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ही पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से कत्ल में प्रयोग करने वाले हथियारों कों बरामद किया हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम की जमकर सराहना की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital