Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Mirzapur : सीएम के दौरे की उल्टी गिनती शुरू, ड्रोन से सुरक्षा जांच, हेलीपैड की तैयारी अंतिम चरण में

Mirzapur : सीएम के दौरे की उल्टी गिनती शुरू, ड्रोन से सुरक्षा जांच, हेलीपैड की तैयारी अंतिम चरण में

Bhaskar Digital 1 week ago

Mirzapur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित 8 जुलाई के विंध्यधाम दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा से लेकर यातायात, साफ-सफाई और वीवीआईपी रूट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्रोन के माध्यम से पूरे विंध्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे विंध्यधाम में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके लिए मोतीझील मार्ग स्थित हेलीपैड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। सोमवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों सहित हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री हेलीपैड से सीधे मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन-पूजन के बाद उनका अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहां वे लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसे देखते हुए हेलीपैड से अष्टभुजा निरीक्षण गृह तक के मार्गों पर विशेष साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रंगाई-पुताई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। नगर पालिका की टीम क्षतिग्रस्त बिजली के खंभों को हटाने और मार्गों को व्यवस्थित करने में जुटी है।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों से रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, मंदिर परिसर, गंगा घाट, अटल चौक सहित प्रमुख स्थानों की निगरानी की। डीआईजी पूनम ने संवेदनशील स्थानों का आकलन कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital