Dailyhunt
नारनौल में सड़क हादसा :  बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

नारनौल में सड़क हादसा : बाइक सवार युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

Bhaskar Digital 1 week ago

हेंद्रगढ़ : शहर के नारनौल रोड पर रविवार रात घर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक नूनी अव्वल निवासी बंटी था, जो महेंद्रगढ़ शहर में कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी चलाता था।

पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे बंटी अपने घर लौट रहा था। गुलावला बस अड्डे से पहले शनि मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल बंटी सड़क पर गिर गया और अधिक देर तक घायल रहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता रामअवतार के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital