Dailyhunt
Navratri Recipe :  व्रत में आ रहे हैं चक्कर, तो बनाकर पी लो ये सौंफ का शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक

Navratri Recipe : व्रत में आ रहे हैं चक्कर, तो बनाकर पी लो ये सौंफ का शरबत, शरीर को मिलेगी ठंडक

Bhaskar Digital 1 month ago

Navratri Recipe : गर्मियों के मौसम में ताजगी और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए घर में ही तैयार किया गया सौंफ का शरबत एक बेहतरीन विकल्प है। सेहत के लिहाज से फायदेमंद माना जाने वाला यह शरबत बच्चों से लेकर बड़े तक सभी के लिए बहुत ही लाभकारी है।

आइए जानते हैं, स्टेप बाई स्टेप सौंफ का शरबत बनाने का आसान तरीका।

सौंफ का शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • हाफ कप सौंफ
  • 2 हरी इलायची
  • 2 लौंग
  • 5-6 काली मिर्च
  • 15-16 ताजी पुदीने की पत्तियां
  • चीनी स्वादानुसार
  • 2 छोटे चम्मच भुनी हुई सौंफ का पाउडर
  • बर्फ के टुकड़े

सौंफ का शरबत बनाने की रेसिपी

एक पैन में 3 कप पानी, सौंफ के बीज, हरी इलायची, लौंग और काली मिर्च डालें। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं ताकि मसाले अच्छी तरह से पानी में मिल जाएं। पकने के बाद इस मिश्रण को छान लें। फिर इस छने हुए मिश्रण में शुगर फ्री ग्रीन पाउडर मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक कि यह पूरी तरह मेल्ट न हो जाए। गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। एक गिलास में हाफ बड़ी स्पून सौंफ का सिरप डालें। साथ ही साथ ताजी पुदीने की पत्तियों को भी निकाल लें। अब इस गिलास में भुने हुए सौंफ का पाउडर, बर्फ के टुकड़े और आवश्यकतानुसार पानी डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं। आपका ताजगी भरा, स्वादिष्ट और सेहतमंद सौंफ का शरबत तैयार है। इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को परोस सकते हैं।

आप इस सौंफ के सिरप को किसी भी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं, ताकि यह लंबे समय तक ताजा रहे और आप जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें।

नवरात्रि के व्रत में बनाएं सिंघाड़े के आटे की बर्फी, घी की जरूरत भी नहीं

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital