Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पहले जमकर पीटा. फिर नाले में डुबोया, 6 साल की मासूम बेटी के साथ बर्बरता करता रहा पिता, लोग बनाते रहे वीडियो; यूपी में एक और शर्मनाक घटना

पहले जमकर पीटा. फिर नाले में डुबोया, 6 साल की मासूम बेटी के साथ बर्बरता करता रहा पिता, लोग बनाते रहे वीडियो; यूपी में एक और शर्मनाक घटना

Bhaskar Digital 1 week ago

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाली एक और घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही मासूम बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ढाई से तीन साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा और फिर उसे नाले में डुबोकर जान से मारने की कोशिश की।

यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो से खुला मामला

जानकारी के अनुसार यह घटना 30 मई को करीब 2:30 बजे की है। सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वीडियो में आरोपी पिता मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह अपनी मासूम बेटी को लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहा है।

इसके बाद उसने बच्ची को गंदे नाले के पानी में कई बार डुबोने की कोशिश की, जिससे उसकी जान पर बन आई।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर बच्ची को किसी तरह बचा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुस्से में आकर आसपास के मकान का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी निराला नगर क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital