Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल:  9 आरटीओ और 26 एआरटीओ के तबादले, 2 को मिली पदोन्नति

परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 9 आरटीओ और 26 एआरटीओ के तबादले, 2 को मिली पदोन्नति

Bhaskar Digital 3 days ago
  • लखनऊ से आगरा, अयोध्या से गोरखपुर तक बदले गए RTO, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 संभागीय परिवहन अधिकारियों (RTO) के तबादले किए हैं, जबकि दो सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) को पदोन्नति प्रदान की गई है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार लखनऊ और आगरा के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में अदला-बदली की गई है। लखनऊ में तैनात संजय कुमार तिवारी को आगरा का संभागीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है, जबकि आगरा में कार्यरत अरुण कुमार वार्ष्णेय को लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़ समेत परिवहन मुख्यालय स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शासन ने संबंधित जिलों में नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल के साथ दो अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ भी मिला है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव चतुर्वेदी को पदोन्नत कर मिर्जापुर में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। वहीं सत्येंद्र प्रकाश सिंह को भी प्रमोशन देते हुए प्रयागराज में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्यों की कमान संभालेंगे।

परिवहन विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शासन विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और प्रवर्तन संबंधी गतिविधियों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव कर रहा है।

26 एआरटीओ के तबादलों की सूची

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital