Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पति से विवाद के बाद महिला ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, गंभीर घायल

पति से विवाद के बाद महिला ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग, गंभीर घायल

Bhaskar Digital 1 week ago

रिद्वार : पारिवारिक कलह से परेशान होकर दिल्ली की एक महिला ने हरिद्वार में आत्महत्या का प्रयास कर सनसनी फैला दी।

कनखल थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर फ्लाईओवर से देर रात करीब 30 फीट नीचे छलांग लगाने से महिला गंभीर घायल हो गई।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची व महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस के अनुसार घायल महिला दिल्ली की रहने वाली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसका अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह करीब दो दिन पहले घर छोड़कर हरिद्वार पहुंची थी।

शनिवार देर रात महिला प्रेमनगर फ्लाईओवर पर पहुंची और अचानक नीचे सर्विस लेन की ओर छलांग लगा दी। महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में जांच के दौरान महिला के हाथ और कूल्हे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

कनखल कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि महिला के परिजनों और उसके पति को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital