Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर कौमी इंसाफ मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन: अंबाला-लुधियाना रूट किया जाम; ट्रेनों की आवाजाही थमी

फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर कौमी इंसाफ मोर्चा का बड़ा प्रदर्शन: अंबाला-लुधियाना रूट किया जाम; ट्रेनों की आवाजाही थमी

Bhaskar Digital 1 week ago

चंडीगढ़ : कानूनी सजा पूरी कर चुके देशभर की जेलों में बंद सिखों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को कौमी इंसाफ मोर्चा ने फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए।

इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिए गए धरने के दौरान रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ।

आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी। कौमी इंसाफ मोर्चा नेताओं ने कहा कि कानूनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को अभी भी जेलों में रखना मानवाधिकारों और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है। इसके साथ ही मोर्चे ने एक और बड़ी मांग रखते हुए कहा कि ‘काली सूची’ में दर्ज करीब 20 हजार सिखों के नाम तुरंत बाहर किए जाने चाहिए।

कौमी इंसाफ मोर्चा असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह, बलवंत सिंह राजोआणा, जगतार सिंह हवारा, जगतार सिंह तारा, परमजीत सिंह भियोरा व कई अन्यों को रिहा करने की मांग कर रहा है।

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस: सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital