Dailyhunt
प्रयागराज :  नैनी में बुजुर्ग दंपति की जमीन पर कब्जा, 3 लोगों पर बाउंड्री तोड़ने व धमकी देने का आरोप

प्रयागराज : नैनी में बुजुर्ग दंपति की जमीन पर कब्जा, 3 लोगों पर बाउंड्री तोड़ने व धमकी देने का आरोप

Bhaskar Digital 2 weeks ago

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की जमीन पर अवैध कब्जे और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने राम कृपाल सिंह की तहरीर पर रवींद्रनाथ अग्रवाल, उनके बेटे अनुज उर्फ रोहित अग्रवाल और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, रामकृपाल सिंह की 75 वर्षीय पत्नी रामकिशोरी देवी के नाम मौजा नैनी, तालुका नैनी, ददरी में भूखंड संख्या 114/10 मि० (क्षेत्रफल 400) स्थित है। इस भूमि पर एक बाउंड्रीवॉल और एक कमरा बना हुआ था। आरोप है कि रवींद्रनाथ अग्रवाल और उनके साथियों ने बाउंड्रीवॉल के कुछ हिस्से, कमरे में लगे गेट, शेड और खिड़की को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बुजुर्ग दंपति को पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दंपति से कहा कि वे बिहार के रहने वाले हैं और जमीन के चक्कर में न पड़ें, वरना उन्हें जान से मार दिया जाएगा।से मार दिया जाएगा।

जब दंपति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने और लोगों को बुलाकर कब्जे की नीयत से बाउंड्रीवॉल गिराना शुरू कर दिया। रामकृपाल सिंह ने 6 अप्रैल 2026 को सुबह 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर रामकृपाल सिंह की जान बचाई। लेखपाल और कानूनगो ने भी पीड़ित के पक्ष में रिपोर्ट दी है। इसके बावजूद आरोपी निर्माण कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital