Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Prayagraj :  ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, बाजार में फूटा जनाक्रोश

Prayagraj : ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, बाजार में फूटा जनाक्रोश

Bhaskar Digital 1 week ago
  • सड़क जाम के बीच पुलिस-परिजनों में विवाद, चौकी प्रभारी निलंबित

Prayagraj : घूरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। करमा बाजार स्थित पटेल चौराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि रेखा देवी अपने 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार सोनकर के साथ नैनी दवा लेने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक केसी धर्म कांटा के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पुत्र बाल-बाल बच गया, जबकि महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और घंटों तक सड़क पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंचे करमा चौकी प्रभारी और मृतका के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की गई।

इस आरोप के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

बाद में एडिशनल सीपी विजय आनंद एवं उपजिलाधिकारी करछना तपन कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई और उचित जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया।

: सूर्या चौहान की मां की दूसरी इच्छा होगी पूरी: कातिल असद के घर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर, ढोल बजाकर दिया गया 15 दिन का अल्टीमेटम

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital