Dailyhunt
Rajasthan :  बेरोजगार पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद सुसाइड का किया प्रयास

Rajasthan : बेरोजगार पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद सुसाइड का किया प्रयास

Bhaskar Digital 2 weeks ago

यपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी की हत्या कर दी और रातभर शव के पास बैठा रहा। घटना चाकसू थाना क्षेत्र के स्वामी का बास गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामवतार रैगर और उसकी पत्नी सुनीता (25) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

गुस्से में रामवतार ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। जान बचाने के लिए सुनीता भागने की कोशिश करती रही, जिससे कमरे की दीवार और फर्श पर खून फैल गया।

हत्या के बाद रामवतार ने खुद पर भी चाकू से वार कर सुसाइड की कोशिश की और घायल अवस्था में रातभर पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। सुबह करीब 6 बजे परिजन जब जागे, तो गेट के पास ही पत्नी की लाश पड़ी थी और आरोपी पास में बैठा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल रामवतार को प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में लिया गया, जबकि सुनीता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए CHC चाकसू भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, रामवतार बेरोजगार था और पिछले काफी समय से पत्नी सुनीता के साथ अनबन चल रही थी। मृतका के भाई मुकेश ने पति और ससुराल वालों पर दहेज से जुड़े उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ – 'डिप्टी कलेक्टर उठिए…' रात में सर ने फोन किया, लखनऊ की प्राइमरी टीचर कृतिका चौधरी बनी SDM, यूपी PCS में 30वीं रैंक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital