Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
समुद्र में दिखी तैरती मौत! होर्मुज में पानी के अंदर संदिग्ध बारूदी सुरंग दिखने से मंडराया खतरा, ओमान ने जारी किया हाई अलर्ट

समुद्र में दिखी तैरती मौत! होर्मुज में पानी के अंदर संदिग्ध बारूदी सुरंग दिखने से मंडराया खतरा, ओमान ने जारी किया हाई अलर्ट

Bhaskar Digital 2 months ago
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तैरती हुई संदिग्ध बारूदी सुरंग की चेतावनी
  • ओमान ने जहाजों और नाविकों को किया सतर्क

मस्कट। पश्चिम एशिया में बढ़ती भू-राजनीतिक गतिविधियों के बीच ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक संदिग्ध तैरती हुई वस्तु देखे जाने के बाद समुद्री सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।

अधिकारियों को आशंका है कि यह वस्तु नौसैनिक बारूदी सुरंग (माइन) हो सकती है, जिसके चलते क्षेत्र में नौवहन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट ओमान के समुद्री क्षेत्र में इनशोर ट्रैफिक जोन के पश्चिमी हिस्से में एक संदिग्ध तैरती वस्तु दिखाई दी है। प्रारंभिक जांच में इसके समुद्री सुरंग होने की संभावना जताई गई है।

सुरक्षा एजेंसी ने सभी नाविकों, मछुआरों और व्यावसायिक जहाजों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि समुद्र में किसी भी संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसकी सूचना तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दें। ओमान के रक्षा मंत्रालय ने भी इस चेतावनी का पालन करने की अपील की है।

समुद्री सुरक्षा विभाग के अनुसार विशेषज्ञ टीमों को वस्तु की पहचान और खतरे के आकलन के लिए लगाया गया है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है और अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात पर भी नजर रखी जा रही है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने तथा क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने को लेकर कूटनीतिक वार्ताएं जारी हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस परिवहन होता है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के साथ संभावित समझौते के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिनमें परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना भी शामिल है।

इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ ने कहा है कि अमेरिका ऐसा समझौता चाहता है जो क्षेत्रीय स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और वैश्विक व्यापारिक हितों के अनुरूप हो। वहीं सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संदिग्ध वस्तु वास्तव में समुद्री सुरंग साबित होती है तो इससे क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।

फिलहाल ओमान की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और समुद्री यातायात को पूरी सावधानी के साथ संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सूर्या हत्याकांड : गाजियाबाद में पुलिस ने सूर्या की मौत का बदला! मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में मारा गया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital