Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Shahjahanpur :  आवारा पशुओं के आतंक से निकलना मुश्किल

Shahjahanpur : आवारा पशुओं के आतंक से निकलना मुश्किल

Bhaskar Digital 3 weeks ago

Shahjahanpur : यूपी के शाहजहांपुर में पुवायां तहसील क्षेत्र में खासकर नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या आमजन के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। रविवार को स्थानीय निवासी एवं स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ शिशिर शुक्ला ने अपने आवास के निकट का एक दृश्य कैमरे में कैद किया, जिसमें कई आवारा गाय और सांड सड़क पर खड़े होकर आपस में लड़ते दिखाई दिए।

पशुओं के इस झुंड के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांडों की लड़ाई के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कई लोग दुर्घटना की आशंका से काफी देर तक रास्ता साफ होने का इंतजार करते रहे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या केवल यातायात बाधित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आमजन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ विषय है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण बन चुकी है।

निगोही रोड स्थित मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी विकास शर्मा ने कहा कि समस्या के निस्तारण हेतु आवश्यक है कि आवारा पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं अथवा निर्धारित स्थलों पर भेजने की प्रभावी व्यवस्था की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

आवारा पशुओं के कारण सड़क सुरक्षा और जनसुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं, जिसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। वही नगर वासियों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital