Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Siddharthnagar :  सीमा सुरक्षा को लेकर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त बैठक

Siddharthnagar : सीमा सुरक्षा को लेकर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त बैठक

Bhaskar Digital 4 months ago

Kakrahwa, Siddharthnagar : भारत-नेपाल सीमा अंतर्गत ककरहवा बॉर्डर पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी द्वारा ऑपरेशन कवच के तहत ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।

एसएसबी कैंप ककरहवा में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने ऑपरेशन कवच के उद्देश्यों एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों, तस्करी, अवैध आवागमन तथा अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए स्थानीय नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दें। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

बैठक के दौरान आपसी समन्वय तथा संभावित चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital