Dailyhunt
सीतापुर में काेहराम :  आसमानी बिजली गिरने के बाद धधका पूरा गांव, मची चीख-पुकार.कइयों के जिंदा जलने की आशंका

सीतापुर में काेहराम : आसमानी बिजली गिरने के बाद धधका पूरा गांव, मची चीख-पुकार.कइयों के जिंदा जलने की आशंका

Bhaskar Digital 2 weeks ago

​कइयों के जिंदा जलने की आशंका, बेकाबू आग ने लिया विकराल रूप

​क्षेत्र में भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां तैनात, राहत कार्य जारी

​सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चलाकापुर में कुदरत का ऐसा कहर टूटा कि हँसता-खेलता गांव देखते ही देखते श्मशान में तब्दील हो गया।

आसमान से गिरी बिजली ने एक घर में ऐसी चिंगारी सुलगाई कि उसने पूरे गांव को अपनी आगोश में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस भीषण अग्निकांड में चारों तरफ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
​इस दर्दनाक हादसे में फूलमती पत्नी शत्रुहान और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात वर्षीय मासूम बच्ची माही पुत्री खुनखुन गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कई अन्य महिलाओं और बच्चों के भी इस हादसे का शिकार होने की बेहद दुखद और विचलित करने वाली खबरें सामने आ रही हैं।

​पेट्रोल-डीजल के अवैध स्टॉक ने बढ़ाई आग की तपिश?

​हादसे के कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तैर रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आकाशीय बिजली सीधे एक घर के छप्पर पर आ गिरी, जिससे वहां आग लग गई। तेज हवाओं के बीच इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरा गांव इसकी जद में आ गया। धूं-धूं कर जलते आशियानों को बचाने की ग्रामीणों की हर कोशिश नाकाम साबित हुई।
​वहीं, घटना को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली बात भी सामने आ रही है। दबी जुबान में कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कुछ घरों में पिछले दिनों से पेट्रोल और डीजल का अवैध स्टॉक जमा करके रखा गया था। जब आग की लपटें इन ईंधनों तक पहुंचीं, तो धमाकों के साथ आग ने और भी ज्यादा खौफनाक रूप ले लिया, जिसने तबाही का दायरा कई गुना बढ़ा दिया। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, यह पूरी तरह से गहन प्रशासनिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगा।

​मौके पर पहुंचीं क्षेत्रीय विधायक, राहत कार्य तेज

​इस रूह कपा देने वाली घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। वह खुद हर परिस्थिति पर नजर रखने के लिए सीधे घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। उन्होंने रास्ते से ही फोन के जरिए जिले के आला प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, फायर सर्विस और डॉक्टरों की आपातकालीन टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के कड़े निर्देश दिए।
​फिलहाल प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital