Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Video :  PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; खून से हुआ लथपथ

Video : PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; खून से हुआ लथपथ

Bhaskar Digital 2 weeks ago

Video : पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्टेडियम में बैठे एक दर्शक की आंख के पास से खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि उसे मैच के दौरान किसी शॉट पर लगी गेंद लग गई थी।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कैसे और किस बल्लेबाज के शॉट से हुई, और न ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराते हुए इस सीजन में उनकी पहली हार दर्ज कराई। मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा और दोनों पारियों में कुल 26 छक्के देखने को मिले, जिससे स्टेडियम में जबरदस्त रोमांच रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 59 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने मात्र 22 गेंदों में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत दमदार रही। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, वहीं यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके बाद डोनोवन फेरीरा ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए शुभम दुबे ने सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bhaskar Digital