Dailyhunt
छपरा :स्वच्छता से सशक्तिकरण तक, सीपीएस में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की पहल बनी प्रेरणा

छपरा :स्वच्छता से सशक्तिकरण तक, सीपीएस में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की पहल बनी प्रेरणा

Bihar News Live 2 weeks ago

परा :बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा सीपीएस, छपरा में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का हस्तांतरण एवं सफल स्थापना किया गया। यह सराहनीय पहल समाजसेवी श्री शैलेन्द्र सेंगर के सौजन्य से संभव हो सकी, जिन्होंने बालिकाओं के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किशोरावस्था में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस मशीन के माध्यम से छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही सहज एवं सम्मानजनक तरीके से सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

इस अवसर पर विशेष रूप से लायन डॉ. मनोज कुमार वर्मा 'संकल्प', लायन डॉ. विक्की आनंद, लायन डॉ. विकास कुमार सिंह, लायन प्रमोद मिश्रा, लायन सौरभ 'ट्विंकल' एवं लायन अश्विनी परमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही लियो क्लब के अध्यक्ष विशाल भास्कर, सचिव मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष बाबलू कुमार, सदस्य सूरज एवं छोटू भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार ने इस सामाजिक पहल के लिए लियो क्लब ऑफ छपरा एवं समाजसेवी श्री शैलेन्द्र सेंगर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा जताई।

छपरा :बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लियो क्लब ऑफ छपरा सारण द्वारा सीपीएस, छपरा में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का हस्तांतरण एवं सफल स्थापना किया गया। यह सराहनीय पहल समाजसेवी श्री शैलेन्द्र सेंगर के सौजन्य से संभव हो सकी, जिन्होंने बालिकाओं के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bihar News Live