Dailyhunt
छपरा:-मजदूर दिवस पर संजीवनी नर्सिंग होम में श्रमिकों का सम्मान

छपरा:-मजदूर दिवस पर संजीवनी नर्सिंग होम में श्रमिकों का सम्मान

Bihar News Live 1 week ago

परा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मैटरनिटी सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने श्रमिकों के बीच गमछा और लुंगी वितरित कर उन्हें सम्मानित किया तथा समाज को श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि कुदरत ने सृष्टि की रचना की, लेकिन सभ्यता का निर्माण मजदूरों ने किया है। उन्होंने कहा कि मिस्र के पिरामिड से लेकर आधुनिक बहुमंजिला इमारतों तक, हर निर्माण में मजदूरों की मेहनत और समर्पण शामिल है। कल-कारखानों, बांधों, सड़कों, नहरों और अन्य बुनियादी संरचनाओं के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अतुलनीय रही है, फिर भी समाज उन्हें उनका उचित सम्मान नहीं दे सका।

उन्होंने कहा कि समाज में श्रमिकों को मान-सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की कठिन परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज भी कई श्रमिकों को उचित मजदूरी नहीं मिलती और उनका शोषण होता है। उन्होंने समाज से अपील की कि मजदूरों के योगदान को पहचानते हुए उन्हें सम्मान, प्रेम और उचित मेहनताना दिया जाए। डॉ. कुमार ने यह भी कहा कि यदि एक दिन के लिए भी दुनिया के सभी मजदूर काम करना बंद कर दें, तो जीवन पूरी तरह ठप हो जाएगा। उन्होंने श्रमिकों को सभ्यता का वास्तविक निर्माता बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी श्रमिकों के योगदान को सराहा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिय। इस मौके पर दसरथ राय, शैलेश यादव, उमेश राय, रीता देवी, दुर्गा कुमारी, स्वेता सिंह, विवेक कुमार, अंकित कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

छपरा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मैटरनिटी सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने श्रमिकों के बीच गमछा और लुंगी वितरित कर उन्हें सम्मानित किया तथा समाज को श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bihar News Live