Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भागीदारी आवश्यक - बीडीओ

राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भागीदारी आवश्यक - बीडीओ

Bihar News Live 19 hrs ago

र्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब खानपुर के तत्वाधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खानपुर उत्तरी(हरियाबाद चक)में आज बच्चों के द्वारा क्विज प्रतियोगिता,बाद विवाद प्रतियोगिता,निबंध लेखन प्रतियोगिता,चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आगत अतिथियों द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों,युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर विद्यालय स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब का पुनर्गठन कर उसे क्रियाशील करने के उद्देश्य से बच्चों के बीच विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा एक एक मत का बड़ा अहमियत है।इसीलिए जिनका उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो और उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना आवश्यक है।

इसके लिए हर मतदान केंद्र स्तर पर बी एल ओ उपलब्ध हैं जहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 भरकर दें,उनका जुड़ जाएगा और अगले चुनाव में वे मतदान कर सकेंगे।कार्यक्रम में सभी बच्चे अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अच्छे तरीके से किए।विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी सफल छात्रों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया।

मौके पर विधान सभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर लाल बाबू,उमेश दास,दिलीप कुमार राम,प्रभात कुमार,नोडल शिक्षक अमरेश कुमार शर्मा, बी एल ओ मनोज कुमार,देवानंद प्रसाद,प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार अमर,शिक्षक राजीव कुमार झा,पूजा शर्मा,अभिलाषा,चंदा कुमारी,देवनारायण महतो,विद्यापति पासवान,विमलेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,राजा कुमार सिंह सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर:खानपुर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब खानपुर के तत्वाधान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खानपुर उत्तरी(हरियाबाद चक)में आज बच्चों के द्वारा क्विज प्रतियोगिता,बाद विवाद प्रतियोगिता,निबंध लेखन प्रतियोगिता,चित्रकला,रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bihar News Live