Dailyhunt
सारण:इसुआपुर में नए थानाध्यक्ष के रुप में गौरव कुमार गौरव ने किया योगदान

सारण:इसुआपुर में नए थानाध्यक्ष के रुप में गौरव कुमार गौरव ने किया योगदान

Bihar News Live 1 week ago

सारण/इसुआपुर : इसुआपुर के नए थानाध्यक्ष के रूप में में शुक्रवार को गौरव कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

साथ ही इलाके में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस का सहयोग करें।ताकि पुलिस-पब्लिक के सामंजस्य से क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखा जा सके। नए थानाध्यक्ष को निवर्तमान थानाध्यक्ष कमल राम ने चार्ज दिया। उनका स्थानांतरण जिला मुख्यालय छपरा में हुआ है। वहीं पूर्व थानाध्यक्ष कमल राम के सम्मान में थाना परिसर में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था।

जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पार्षद छविनाथ सिंह, एम डी वारिस, विजय सिंह, शिक्षक धनंजय साह, दिनेश राय,ढ़ोलन सिंह, जय प्रकाश महतो, एसआई संजय कुमार शर्मा, हीरा कुमार पासवान, आकाश दीप, पूजा कुमारी, रत्नेश प्रसाद, सम्पूर्णानंद, एएसआई मुकेश कुमार गिरी, मुकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं पुलिसकर्मी मौजूद थे।

सारण/इसुआपुर : इसुआपुर के नए थानाध्यक्ष के रूप में में शुक्रवार को गौरव कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही इलाके में शांति, कानून-व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की बात कही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Bihar News Live