देश में ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इसी बीच अंग्रेजी अखबार द हिंदू के नाम की एक कथित न्यूज क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1967 में लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी.
बूम ने पाया कि वायरल पेपर क्लिप फेक है. द हिंदू ने इसका खंडन करते हुए बताया कि यह उनके आर्काइव का असली पेज नहीं है.
गौरतलब है कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर पीएम मोदी ने हाल ही में अलग-अलग मंचो से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की. कांग्रेस सांसद
सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?
द हिंदू के नाम पर वायरल यह कथित पेपर क्लिप 6 जून 1967 की बताई जा रही है. इसमें दावा किया गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1967 में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से राष्ट्रीय अनुशासन का पालन करने और सोना न खरीदने की अपील की थी क्योंकि सोने के आयात से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था.
सोशल मीडिया पर कई बीजेपी नेताओं ने इस क्लिप को पीएम मोदी की हालिया अपील के संदर्भ में साझा किया और दावा किया कि पूर्व प्राधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1967 में लोगों से सोना न खरीदने का अनुरोध किया था और गोल्ड कंट्रोल कानून लागू किया गया था

पोस्ट
पड़ताल में क्या मिला:
द हिंदू ने किया पेपर क्लिप का खंडन
द हिंदू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस क्लिप का

द हिंदू की पॉलिटिकल एडिटर
पहले भी की गई है सोना न खरीदने की अपील
हालांकि 1968 में इंदिरा गांधी की सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने गोल्ड कंट्रोल एक्ट लागू किया था. इस कानून के तहत सोने की ईंटें और सोने के सिक्के रखने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसका उद्देश्य सोने की मांग कम करना और भारतीय रुपये की स्थिति को मजबूत करना था.
इतिहास में ऐसे कदम समय-समय पर उठाए जाते रहे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी नागरिकों से राष्ट्रीय युद्ध कोष में सोना दान करने की अपील की थी. वहीं 2013 में यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी लोगों से सोना न खरीदने का आग्रह किया था.
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का रिश्वत लेते हुए वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड है

