Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Aadhaar Update: अगले 6 महीने तक फ्री में लिंक करें अपनी Email ID, बाद में देनी पड़ सकती है फीस

Aadhaar Update: अगले 6 महीने तक फ्री में लिंक करें अपनी Email ID, बाद में देनी पड़ सकती है फीस

Brain Remind 1 week ago

गर आपके आधार कार्ड में ईमेल आईडी लिंक नहीं है या आप पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, तो अब यह काम पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसके लिए अब आधार सेवा केंद्र जाकर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने लोगों की सुविधा के लिए आधार में ईमेल आईडी ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा शुरू की है, जो फिलहाल पूरी तरह मुफ्त है।

Contents

घर बैठे आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने का तरीकाआधार से ईमेल लिंक कराने के फायदेकितने समय तक मिलेगी मुफ्त सुविधा?

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, यह सुविधा 1 जुलाई से अगले छह महीने तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेगी। इस सेवा की शुरुआत के सिर्फ दो दिनों के भीतर ही करीब 2.5 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाया है।

घर बैठे आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने का तरीका

अगर आप अपने आधार से नई ईमेल आईडी जोड़ना या पुरानी ईमेल बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले UIDAI के नए आधिकारिक ऐप को डाउनलोड करके उसमें लॉगिन करें।
  • ऐप के Services सेक्शन में जाएं और Email विकल्प चुनें।
  • अब वह ईमेल आईडी दर्ज करें जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।
  • Get OTP पर क्लिक करें और ईमेल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके उसे सत्यापित करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी की जांच करें।
  • अंत में Face Authentication की प्रक्रिया पूरी करें। सफल सत्यापन के बाद आपकी ईमेल आईडी आधार में अपडेट हो जाएगी।

आधार से ईमेल लिंक कराने के फायदे

आधार में ईमेल आईडी जोड़ने से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलते हैं। आधार से जुड़ी किसी भी अपडेट या बदलाव की जानकारी सीधे आपके ईमेल पर भेजी जाती है। इसके अलावा, यदि आपके आधार का कोई अनधिकृत या संदिग्ध इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना भी आपको तुरंत मिल सकती है। इससे आपके आधार की सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत हो जाती है और आप समय रहते जरूरी कदम उठा सकते हैं।

कितने समय तक मिलेगी मुफ्त सुविधा?

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा स्थायी रूप से मुफ्त नहीं रहेगी। फिलहाल 1 जुलाई से शुरू होकर अगले छह महीने तक ईमेल अपडेट की ऑनलाइन सुविधा बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना और साइबर धोखाधड़ी के जोखिम को कम करना है। ऐसे में यदि आपको अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़नी या अपडेट करनी है, तो इस मुफ्त सुविधा का लाभ समय रहते जरूर उठा लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Brain Remind