Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
31 मई तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेगा भारतीय किसान यूनियन

31 मई तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेगा भारतीय किसान यूनियन

Breaking Tube 2 weeks ago

र्रुखाबाद : भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत गुट) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 31 मई तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शिव शंकर निषाद, मोहम्मदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार, कमालगंज से परशुराम, वरुण सिंह, सुरेश चंद्र, प्रदीप कुमार दीक्षित, देवेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, हीरालाल और उमाशंकर समेत कई किसान नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम न्यायिक को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में खीमसेपुर क्षेत्र के मथुरानंद गांव और नागला मानदाता में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे के कट को तिरछा बनाने के बजाय सीधे बनाए जाने की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि ऐसा होने से गांव के कम मकान प्रभावित होंगे और लोगों को राहत मिलेगी।

फर्रुखाबाद में रातभर अंधेरे में डूबे 100 गांव, तेज आंधी से 33 केवी लाइनें ठप

इसके अलावा शंकरपुर में परिवार नियोजन योजना के तहत पूर्व में दिए गए पट्टों को पात्र पट्टा धारकों को वापस दिलाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने सीनरी पृथ्वी क्षेत्र में हुई चकबंदी दलबंदी को तत्काल निरस्त किए जाने की भी मांग की।

भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि इस समय खेतों में खड़ी मक्का की फसल को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद एवं अन्य उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।

किसान नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 31 मई तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन जिले में व्यापक आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi