Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'आरोप साबित करें या कानूनी कार्रवाई का सामना करें.', राम मंदिर मामले में विपक्ष पर बरसे बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक

'आरोप साबित करें या कानूनी कार्रवाई का सामना करें.', राम मंदिर मामले में विपक्ष पर बरसे बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक

Breaking Tube 1 week ago

UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट पहुंचे बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन घोटाले के आरोपों पर विपक्षी दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस प्रमाण के राम मंदिर को राजनीतिक विवाद का विषय बनाया जा रहा है।

उनका कहना था कि जो भी व्यक्ति या संगठन भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है, उसे अपने दावों के समर्थन में सबूत जांच एजेंसियों के सामने रखने चाहिए।

एसआईटी जांच का किया समर्थन, झूठे आरोपों पर कार्रवाई की मांग

विकास त्यागी ने कहा कि यदि विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, यदि जांच में आरोप निराधार निकलते हैं तो झूठे आरोप लगाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा आरोप लगाने वालों से साक्ष्य मांगने की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

'चढ़ावा, चोरी, SIT, FIR से चंपत राय के इस्तीफे तक…', अयोध्या केस की पूरी क्रोनोलॉजी

सीबीआई जांच की भी जताई जरूरत

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राम मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। विकास त्यागी ने टीनू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्टों में उसके कुछ राजनीतिक नेताओं से संबंध होने की बातें सामने आई हैं। उनका कहना था कि यदि आवश्यकता महसूस हो तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से भी जांच कराई जानी चाहिए।

दान के दावों की जांच और वक्फ बोर्ड में बदलाव की मांग

विकास त्यागी ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को उन लोगों के दावों की भी जांच करनी चाहिए जो बड़ी मात्रा में सोना, चांदी या धनराशि दान करने का दावा करते हैं। उनके अनुसार, राम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के छोटे-छोटे सहयोग से निर्मित हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड में 50 प्रतिशत हिंदू सदस्यों को शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और वक्फ संपत्तियों से जुड़े मामलों की निष्पक्ष निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi