Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप, मासूमों को गोद में लेकर भागे परिजन

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप, मासूमों को गोद में लेकर भागे परिजन

Breaking Tube 1 week ago

रेली: इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित पांच मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते अस्पताल में धुआं भर गया।

वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग अस्पताल से बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े।

आग और धुएं का असर सबसे अधिक अस्पताल के वार्डों में दिखाई दिया। धुआं भरने से मरीजों का दम घुटने लगा। बच्चों के वार्ड में भर्ती मासूमों को परिजन गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते नजर आए। कई तीमारदार अपने मरीजों को किसी तरह अस्पताल से बाहर लेकर पहुंचे।

Azamgarh: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही अस्पताल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। अस्पताल प्रशासन ने भी एंबुलेंस की मदद से भर्ती मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पतालों में भेजना शुरू कर दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक तौर पर आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल की छत की ओर लगने की बात सामने आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Breaking Tube Hindi